लखनऊ

प्यार में पागल चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार

लखनऊ। रहिमाबाद से एक महिला अपने पति व चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। 15 फरवरी को पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अचानक कहीं लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर प्रेमी को जेल भेज दिया और महिला के बयान के बाद पति के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि 15 फरवरी को एक व्यक्ति ने थाने पर अपनी 35 वर्षीय पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई की वह 12 फरवरी को बिना बताए कहीं घर से चली गई है। आस पड़ोस व रिश्तेदारी में जानकारी करने के बाद भी पत्नी का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद व्यक्ति ने थाने पर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान यह जानकारी में आया कि पत्नी अपने आशिक के साथ पति व बच्चों को छोड़कर चली गई है। जिसके बाद पुलिस ने महिला व प्रेमी को रहिमाबाद कस्बे से बरामद कर लिया। महिला को बयान के लिए कोर्ट के समझ पेश किया गया। जहां महिला ने अपने बच्चों व पति के साथ जाने की बात कही। जिस पर महिला को पति के सुपुर्द कर दिया गया।
इंस्पेक्टर अख्तियार अहमद अंसारी के मुताबिक रहिमाबाद की एक शादीशुदा महिला बिना बताए घर कहीं चली गई थी। पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को बरामद कर लिया है। आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button