अपराधलखनऊ

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पचंनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दोस्त पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोप के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय दुबग्गा मजरा कटौली निवासी विमल रावत है। मजदूरी करता था। पिता सतगुरु ने बताया कि शनिवार को करीब पांच बजे दोस्त के साथ गया था। देर रात घर नहीं लौटा तो परिवार ने खोजबीन शुरू की।
घर से 500 मीटर की दूरी पर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। इस पर उसको घर ले आए। मोबाइल गायब था। अगले दिन दोपहर के वक्त वही दोस्त फिर आया और साथ में जबरदस्ती लेकर चला गया। विमल शाम को सात बजे घर पहुंचा तो उसके पेट में दर्द हो रहा था। दस्त व उल्टी होने लगी। इस पर परिवार इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया, जहां एडमिट न करके ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जब युवक ट्रामा सेंटर पहुंच वहां कुछ देर इलाज के बाद युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button