अपराधउत्तर प्रदेश
जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 की मौत, तीन की हालत गंभीर

बहराइच। जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 की मौत, तीन की हालत गंभीर करंट की चपेट में आकर छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना से परिवार जन में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई।
आनन-फानन में मौके पर पहुंचे प्रशासन व पुलिस ने सभी घायलों के इलाज के लिए आसपास के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया।
आनन-फानन में मौके पर पहुंचे प्रशासन व पुलिस ने सभी घायलों के इलाज के लिए आसपास के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया।बताया जा रहा है रविवार को बारावफात का जुलूस गांव से निकल रहा था। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। जुलूस में आगे चले रहे ठेले पर बने रौजे पर गांव के बाहर निकलते ही हाईटेंशन तार छू गया। इससे ठेले पर करंट उतर आया। तार की चपेट में आकर गांव निवासी (24) वर्षीय अशरफ अली, (8) वर्षीय अरफाक, (18) वर्षीय इलियास व (14) वर्षीय शफीक निवासी चौरीकुटिया की मौके पर झुलस कर मौत हो गई। जबकि तबरेज समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में उपचार के लिए पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तबरेज की भी मौत हो गई।
तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है। घटना से परिवार जन में कोहराम मचा हुआ है। छह मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरमान व जहीर ने बताया कि हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था। इसे दुरुस्त कराने के लिए दिनेश नामक बिजली कर्मी ने आठ हजार रुपये भी लिए थे, लेकिन तार टाइट नहीं किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अजीत परेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ नानपारा केपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएम डा. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी मौके पहुचे और घटना का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।