उत्तर प्रदेश

हरदोई : नवजात बच्चे के अपहरण करने वाले महिला सहित दो युवक गिरफ्तार

संडीला, हरदोई। संडीला पुलिस ने एक माह के नवजात बच्चे के अपहरण, आभूषण चोरी और नगदी लूट के एक सनसनीखेज मामले का 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ निवासी एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

सण्डीला पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 04.12.2025 को विजय कुमार, निवासी ग्राम नैनामऊ, थाना सण्डीला, ने थाने में तहरीर दी थी। वादी ने बताया कि उनकी बहन की शादी आठ माह पूर्व लखनऊ निवासी मोहित नामक व्यक्ति से हुई थी। 03.12.2025 की रात्रि में मोहित उपरोक्त वादी की बहन को छोड़कर घर में रखे आभूषण, मोबाइल फोन, कुछ नगदी और सबसे महत्वपूर्ण, करीब 1 माह के बच्चे को लेकर फरार हो गया था।
मामला गंभीर होने के कारण सण्डीला थाने में त्वरित कार्रवाई करते हुए मु०अ०सं० 446/25, धारा 303(2)/317(2) भादंवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सण्डीला पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबिश दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अभियुक्तों— अमित पुत्र शिव शर्मा और मोहिनी उर्फ मोनिका को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही भैसरोली विहार कॉलोनी, थाना ठाकुरगंज, जनपद लखनऊ के निवासी हैं।
बरामदगी
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अपहृत बच्चा (उम्र करीब 1 माह) को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इसके साथ ही, चोरी किए गए सामानों की भी बरामदगी हुई है, जिनमें:
* दो मोबाइल फोन।
* 08 बिछिया सफेद धातु।
* ₹1057 रुपये नगदी।
सण्डीला पुलिस टीम की इस तत्परता और सफलता पर उच्चाधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button