उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अवैध भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ अधिकारी

लखनऊ। राजधानी सहित आसपास के जनपदों में मानकों के विरूद्ध दर्जनों ईंट के भट्ठे संचालित है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगभग 30 से अधिक भट्ठों को नोटिस देकर बंद करने के लिए निर्देशित किया है। उसके बावजूद भी उन भट्ठों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
मिली जानकारी अनुसार जनपद हरदोई में 378 ईंट के भट्ठे संचालित है। इन सभी भट्ठों को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त है। वहीं 27 भट्ठों को लाइसेंस के अभाव में बंद कर दिया गया है। लेकिन लाइसेंस के अभाव में भी यह भट्ठें घड़ल्ले से संचालित है। क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मानकों के विरूद्ध चल रहे ईंट भट्ठों के खिलाफ पत्र के माध्यम से भट्ठा मालिकों ईंट भट्ठा बंद करने का निर्देश दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों की माने तो अवैध रूप से चल रहे सभी भट्ठों के खिलाफ जिलाधिकारी हरदोई, अपर जिलाधिकारी, हरदोई, मुख्य पर्यावरण अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, हरदोई, खनन अधिकारी, हरदोई, सहित समस्त थानाध्यक्ष को पत्र के माध्यम से कार्यवाही करने की बात कही गयी है। बावजूद इसके सभी अवैध भट्ठें धड़ल्ले से संचालित है। जिलाधिकारी भी इन अवैध भट्ठों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने में असमर्थ साबित हो रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button