राजनीतिलखनऊ

देश से बड़ा कोई धर्म नहीं होता : मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ। राष्ट्रहित सर्वोपरि है और राष्ट्र के लिये बलिदान देने के लिये भारतीय केसरिया वाहिनी का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव तैयार रहता है। भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने चारबाग स्थित एक होटल में आयोजित पदभार ग्रहण एवं अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किया।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि देश से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, इसीलिये सनातन धर्म में राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि माना जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय केसरिया वाहिनी अखण्ड भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अध्यक्षीय सम्बोधन में वाहिनी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव हृदय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अखण्ड भारत का संकल्प पूरा करने के लिये पूरे देश में सनातन परम्परा को मानने वाली सरकार का होना आवश्यक है। इसलिये आगामी माह में होने वाले पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में भारती जनता पार्टी को जीताने के लिये वाहिनी के कार्यकर्ता कमरकस कर तैयार हो जायें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में पुन: सरकार का गठन हम सबका दायित्व है और यह दायित्व भारतीय केसरिया वाहिनी पूरी ईमानदारी से निभायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ लेबल की तैयारी मजबूती से करने की अपील की। कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय बाजपेयी ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से प्रदेश चुनाव की तैयारी में जुटजाने की अपील करते हुए, राष्ट्र विरोधी ताकतों को सबक सिखाने की अपील की। समारोह में राष्ट्रीय महासचिव अजीत कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव इन्दुबाला श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव हिमांशु मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव सहित प्रदेश के लगभग 50 जनपदों से आये जिलाध्यक्षों ने भी अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button