
लखनऊ। राजधानी में हुए तिहरे हत्याकाण्ड के आरोपी पिता और पुत्र की 32 करोड़ की सम्पत्ति प्रशासन ने कुर्क की है। इस सम्बंध में पुलिस कमिश्नर न्यायालय ने गुरूवार को यह आदेश दिया है। जल्द ही इनकी सम्पत्ति कुर्क की जायेगी।
मलिहाबाद के मोहम्मदनगर में दो फरवरी को जमीनी विवाद में सिराज उर्फ लल्लन खान व उसके बेटे फराज ने साथियों संग मिलकर अपनी ही रिश्तेदार फरहीन उनके बेटे हंजला और मुनीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ उनके ड्राइवर अशरफी को भी जेल भे दिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 दिनों पहले आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी।
डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपी लल्लन की दस करोड़ की सम्पत्ति चिहिन्त की गयी है। वहीं फराज की 88 लाख की सम्पत्ति का ब्योरा जुटाया गया है। इसकी कीमत चार करोड़ रूपये है। इसमें आरोपियों की जमीन, एक थार, एक कार व दो बाइक शामिल है। डीसीपी के मुताबिक आरोपियों की और सम्पत्तियों का पता लगाया जा रहा है। जो भी सम्पत्ति मिलेंगी उनको कुर्क किया जाएगा।



