अपराधलखनऊ

मिट्टी के ढेर के अंदर दबा मिला युवक का शव

लखनऊ। राजधानी के चिनहट इलाके में एक युवक की बदमाशों ने हत्या कर शव मिट्टी डम्पर में लाद कर खाली प्लाट में ले जाकर मिट्टी के ढेर में दबा दिया! घटना की जानकारी तब हुई जब प्लाट में पड़ी मिट्टी जेसीबी से बराबर की जा रही थी। वहीं पुलिस काफी देर सीमा विवाद में उलझी रही।
मिली जानकारी अनुसार चिनहट में बीएमडब्ल्यू सोरूम के पीछे राहुल गुप्ता का कोल्ड स्टोरेज है। जिसके खाली भाग में एक 27 वर्षीय रामनरेश निवासी भीमनगर, थाना तुलसीनगर जिला बलरामपुर का शव मिट्टी के ढेर के अंदर दबा मिला। पुलिस की माने तो राहुल गुप्ता अपने प्लाट में कई दिनों से मिट्टी डलवा रहे थे। वह रविवार के दिन जेसीबी से प्लाट में पड़ी मिट्टी को बराबर करा रहे थे। तभी मिट्टी के ढेर अंदर शव दबा दिखायी दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामें की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि युवक की शिनाख्त नाम रामनरेश निवासी बलरामपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले वह घर लखनऊ नौकरी की तलाश में गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button