अपराधबड़ी खबर

तीन बच्चों की मां ने प्रेम-प्रसंग में पिया जहर, मौत

प्रेमी का चल रहा बलरामपुर अस्पताल में इलाज
लखनऊ। रहिमाबाद के जमोलिया गांव रहने वाली तीन बच्चों की मां को एक युवक से प्रेम हो गया। जब दोनों में अनबन हुई तो दोनों से जहर पी लिया। जिसमें महिला की मौत हो गयी, वहीं प्रेमी का इलाज चल रहा है। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि दोनों एक दूसरे प्रेम करते थे। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों ने जहर खाया इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल महिला के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रेमी का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है।
निवासी रीना मौर्य (30) का शव रविवार को मलिहाबाद कस्बे के मिर्जागंज इलाके के एक कब्रिस्तान के पास से पाया गया। शव के पास ही जहरीली दवा की शीशी भी बरामद की गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
रहिमाबाद थाना क्षेत्र जमोलिया गांव ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व रीना का अपने गांव के ही आनन्द गुप्ता से प्रेम प्रसंग हो गया और वह आनन्द के साथ भाग गयी। भागने के कुछ दिनों बाद ही दोनों वापस जमोलिया गांव आ गये। उसके बाद से ही रीना पति रामभजन व बच्चों के साथ मिर्जागंज में किराए पर रहने लगी थी।
रविवार को मिर्जागंज मोहल्ले के पीछे स्थित तालाब के पास स्थित कब्रिस्तान में रीना का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि आपसी अनबन के बाद प्रेमी-प्रेमिका दोनों ने ही जहर पी लिया। जिससे रीना की तो मौत हो चुकी है जबकि आनन्द को इलाज के लिये किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेश सिंह ने बताया रीना नाम की महिला की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हुई है। शव के पास ही जहरील पदार्थ की खाली शीशी मिली है। आनन्द को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। मृतका के तीन बच्चे हैं और वह कुछ दिनों से अपने पति व बच्चों के साथ मिर्जागंज में ही किराए के मकान में रह रही थी। पति रामभजन बाजार में गोलगप्पे का ठेला लगाता था।

Related Articles

Back to top button