अपराधलखनऊ

ट्रक ड्राइवर करना चाहता था दुष्कर्म, खलासी ने साथी के साथ मिलकर की हत्या

लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की हत्या का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो ट्रक ड्राइवर ने एक युवक के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया था। जिसका युवक ने विरोध भी किया था। इस बात से नाराज युवक ने साथ के साथ मिलकर ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी और घटना का अंजाम देने के बाद ट्रक को लाॅक कर फरार हो गये थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी ह्देश कुमार ने बताया कि रोहित कुमार स्व. भगवानदीन निवासी महाराजनगर थाना हरगांव जनपद सीतापुर, कमल पुत्र मोतीलाल निवासी मगरूवा थाना हरगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मृतक हरपिन्दर रोहित के साथ कुकर्म करना चाहता था। जिसको लेकर उसने कई बार उसके साथ जबरदस्ती भी की थी। यह बात रोहित को नागवार गुजरी और अपने साथी कमल के साथ मिलकर ट्रक ड्राइवर की हत्या का प्लान किया। सोमवार की रात तीनों ने मिलकर अधिक शराब पी और मौका देखकर कर ट्रक ड्राइवर को बेलपाना से लगातार कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों युवक ट्रक ड्राइवर के साथ खलासी का काम कर रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ट्रक को लाॅक कर मौके से फरार हो गये। सीसीटीवी एवं सर्विलांस के मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास आलाकत्ल एवं ट्रक की चाभी भी बरामद कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button