उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

प्रेम-प्रसंग से परेशान पिता ने की बेटी की गला घोट कर हत्या

लखनऊ। कानपुर में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। अवैध संबंधों के शक के चलते एक पिता ने अपनी बेटी कि गला घोट कर हत्या कर दी। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड चौकी क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। हत्या के बाद पिता ने खुद 112 नंबर पर कॉल करके बताया कि साहब मैंने अपनी बेटी का गला घोट दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर थाने भेजा। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मंगलवार सुबह करीब 11.00 बजे राधेश्याम ई-रिक्शा चलाकर घर पहुंचा। बेटी को मोबाइल पर बात करता देख वह भड़क गया। बेटी के विरोध करने पर राधेश्याम ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घर के पास रहने वाली बड़ी बेटी पूजा के घर जाकर पूरी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार राधेश्याम की बेटी खुशबू गुप्ता उम्र लगभग 17 वर्ष इलाके में स्थित प्राइवेट स्कूल में हाई स्कूल की छात्रा थी। आरोप है कि बेटी का टूटी पुलिया के पास रहने वाले हर्ष नाम के युवक से एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर आये दिन राधेश्याम और उसकी बेटी में विवाद होता था।
एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल की जांच पड़ताल कर अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। वहीं मृतका के भाई संदीप ने बताया कि पास रहने वाला हर्ष काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत तीन दिन पहले पिता ने पनकी रोड चौकी में पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने युवक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की थी।
भाई और पिता के घर से जाने के बाद अक्सर घर आता था प्रेमी
मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि भाई व पिता के घर से काम पर जाने के बाद अक्सर हर्ष उनके घर पर आता था। इस बात को लेकर अक्सर मृतका से पिता और भाई का विवाद होता था, जिससे नाराज हो कर राधेश्याम आए दिन बेटी से मारपीट करता था।

Related Articles

Back to top button