उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पांच हजार का इनामी सुपारी किलर राजधानी से गिरफ्तार

लखनऊबीकेटी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय एक शातिर सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ने अभियुक्त पर 5000 हजार रूपये का इनाम रखा है।
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि संदीप यादव उर्फ पप्पू दाढ़ी पुत्र स्व. गोपाल यादव निवासी मकान नंम्बर डी 11/16 कोतवाल पुरा बांस फाटक थाना दशस्वमेघ जनपद वाराणसी को अस्ती क्रासिंग से पहले मुखबिर की सूचना रेलवे लाइन के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने प्रयागराज, वाराणसी सहित छत्तीसगढ़ में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उसपर पहले से 19 मुकदमें दर्ज है। जिसमें लूट, हत्या, जाने से मारने का प्रयास सहित लूट के दौरान हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत है। वर्ष 2008 में आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गयी थी साथ ही आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में एनडीपीएस एक्ट की भी कार्रवाई की गयी है। पुलिस की माने तो संदीप यादव पैसे लेकर गोली मारने, हत्या करने एवं लूट करने की घटना को अंजाम देता है। पुलिस ने गिरफ्तार के दौरान उसकी जेब से मात्र 205 रूपये बरामद किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम बीकेटी
प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र तिवारी
उप निरीक्षक रावेन्द्र सिंह
हे.का. इंद्र प्रताप सिंह
का. साजिन्द्र पालिवाल
क्राइम ब्रांच टीम
प्रभारी निरीक्षक शिवानन्द सिंह
उपनिरीक्षक मारूफ आलम
हे.का. अतुल कुमार पाण्डेय
हे.का. हबीब
हे.का. मनोज
हे.का. जीत
का. सूरज सिंह
का. दिलीप कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button