संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति, देवर व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ। इन्दिरानगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस के पति, ससुर एवं देवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बंध में पुलिस जांच प्रड़ताल कर रही है।
विवाहिता के भाई धर्मेन्द्र चैहान पुत्र प्रकाश चैहान ग्राम व पोस्ट फैजुल्लाहपुर थाना कोपागंज जिला मऊ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बहन सोनी चैहान का का विवाह वर्ष 2009 में पवन चैहान पुत्र सुभाष चैहान निवासी ग्राम भटौली वैश्य पोस्ट मिरजा जमालपुर थाना घोसी जनपद मऊ से हुआ था। वह इन्दिरानगर में किराये के मकान लेकर रहते है। उसकी बहन दो पुत्रियां श्रेया चैहान, शिवांगी चैहान, पुत्र पुनीत चैहान है। 8 मार्च को देवर श्यामू ने फोन करके बताया कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो देखा की उसकी बहन का शव बेड पर है और फंदे में साड़ी बंधी हुई है। जबकि डाॅक्टरों ने सोनी की मौत का कारण हार्डअटैक बताया जबकि थाना घोसी द्वारा कराये गये पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सर में चोट लगने की पुष्टि हुई है। भाई धर्मेन्द्र की तहरीर पुलिस पति पवन चैहान, देवर श्यामू चैहान व ससुर सुभाष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू क दी है।



