लखनऊ

बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। वह अधिक शराब पीता था और काफी समय से बीमार चल रहा था। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने एक मेमो के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया कि ट्रेन से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार गुरूवार की रात 10.15 बजे बृजेश यादव उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र स्व. जगरूप यादव निवासी परसादी खेड़ा थाना पारा ने बीमार से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूद गया। जिसे इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बृजेश अधिक शराब पीता था जिसके कारण आये दिन घर में विवाद होता था। अधिक शराब पीने के कारण वह बीमार भी था। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया था लेकिन वह उसे बचा नहीं पाये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई हिमांशू तिवारी ने पंचनामें की कार्रवाई की। मिली जानकारी अनुसार किमी0 सं0-8क पोल सं0-7 से 5 के बीच में निकट जयपुरिया स्कूल के पास किसी अज्ञात ट्रेन के सामने कूदा था। जिसके कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक लखनऊ एयरपोर्ट में प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक के एक लड़की है। वहीं इस सम्बंध में इंस्पेक्टर कृष्णानगर का कहना है कि बृजेश अधिक शराब पीता था और काफी समय से बीमार भी रहता था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button