लखनऊ

मजदूर की मौत के बाद जागा एलडीए प्रशासन, किया अवैध बिल्डिंग को सील

सात महीने से बाजार खाला में बन रही थी अवैध बिल्डिंग
24 को मजदूर की गिरकर हुई थी मौत
लखनऊ। एक मजदूर को जान गवाने के बाद एलडीए प्रशासन की नींद खुली और अवैध रूप से बन रहे बिल्ंिडग को सील किया। मिली जानकारी अनुसार एई और जेई की लापरवाही केे कारण यह हादसा हुआ है। यह बिल्ंिडग सात माह से बन रही थी। जिसका नक्शा भी पास नहीं था। इस सम्बंध में एलडीए सचिव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिये है।
बाजारखाला क्षेत्र में बन रही अवैध बिल्डिंग एलडीए को तब सील कराने की याद आयी जब इससे गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी। 24 फरवरी को इस पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत हुई थी। करीब सात महीने से बिल्डिंग बन रही थी, लेकिन प्राधिकरण के इंजीनियर कार्रवाई नहीं कर रहे थे। इंजीनियरों ने शुक्रवार को बिल्डिंग को सील करा दिया। टिकैतगंज खजुहा बाजारखाला में अमर प्रजापति की ओर से यहां अवैध बिल्डिंग बनायी जा रही थी। बिल्डिंग करीब सात महीने से बन रही थी लेकिन एलडीए के इंजीनियरों ने इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जबकि इसका नक्शा भी नहीं पास था। विहित प्राधिकारी कमलजीत सिंह ने इसे सील करने का आदेश 21 जनवरी को ही किया था, लेकिन जूनियर इंजीनियरों ने इसे नहीं सील कराया। 24 फरवरी को इस बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लिया। शुक्रवार को बिल्डिंग सील करा दी गयी। एई व जेई के खिलाफ भी कार्रवाई की फाइल तैयार की जा रही है। सचिव ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button