लखनऊ

बांक नाले में उतराता मिला बुजुर्ग का शव

निगोहा (लखनऊ)। निगोहां थाना क्षेत्र के दयालपुर का मजरा भजनमऊ गांव में दो दिनों से लापता बुजुर्ग का शव शुक्रवार को बांक नाले में उतराता मिला। मृतक बेटे के मुताबिक बुजुर्ग पिता कुछ दिनों से मानसिक बीमार थे और अक्सर घर से चले जाते थे और फिर अपने आप ही वापस लौट आते थे। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोहनलालगज एसीपी व निगोहा इंस्पेक्टर ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरू कर दी है।
दयालपुर का मजरा भजनमऊ गांव के रहने वाले मनोज ने बताया कि उनके पिता रामकुमार (69) उनके साथ ही रहते थे। कुछ दिन पहले पिता का एक ऑपरेशन करवाया गया था और ऑपरेशन के बाद से मृतक पिता रामकुमार मानसिक रूप से बीमार रहने लगे थे। वह अक्सर घर से बिना बताए चले जाते थे फिर वापस लौट आते थे। इधर दो दिन पूर्व पिता रामकुमार घर से निकले और जब वापस नही लौटे तो आसपास उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार चरवाहों ने बाजपेई खेड़ा व परसपुर के बीच गुजरे बांक नाले में शव देखकर सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचकर पिता रामकुमार के रूप में पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। एसीपी राजकुमार सिंह ने बताया बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार थे दो दिन पहले घर से निकले थे। शुक्रवार शव मिलने पर पीएम के लिये भेजकर जांच की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ से बचने के लिये नहीं दी सूचना
ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार नाले से शव निकलने के बाद गुरुवार को कुछ चरवाहे जानवर चराने के लिये गए थे। उन्होंने शव को नाले में उतराता देखा था पर पुलिस की पूछताछ से बचने के लिये शव की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button