स्टेरिंग फेल होने से रोडवेज बस पलटी, 20 संवारिया घायल

हादसे की सूचना पर परिवहन अधिकारी मौके पर पहुंचे
निगोहां। लखनऊ से रायबरेली सांवरिया लेकर जा रही रोडवेज बस निगोहा दखिना टोल के पहले स्टेरिंग फेल से होने से हाइवे पर अनियंत्रित होकर नीचे खड्डे में जा पलटी। जिसमें बैठी बीस सांवरिया घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची निगोहा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकालकर गम्भीर रूप से घायल आधा दर्जन सवारियों को टोल एम्बुलेंस से इलाज के लिये सीएचसी बछरांवा भेजा। वही रोडवेज बस पलटने की सूचना पर परिवहन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अपनी पड़ताल शुरू की है।
रायबरेली डिपो की महिला बस परिचालक आरती सिह ने बताया कि शुक्रवार सुबह चारबाग से बीस सांवरियोें को लेकर करीब सात बजे निकली थी। पीजीआई पहुंचने पर बस चालक स्वतंत्र भारत सिंह ने बताया कि स्टेरिंग कुछ ढीली लग रही है। इस पर आरती का कहना था कि उन्होंने कहा गड़बड़ लगे कही बस खड़ी कर संवारियों को किसी अन्य बस में ट्रांसफर कर दो। पर चालक ने रायबरेली तक पहंुचाने की बात कहकर चलते रहे और अचानक निगोहा दखिना टोल से पहले बस अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे नाले से कूदकर खड्ड में जाकर पलट गई। बस पलटने के बाद मची चीख पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर बस में सवार संवारियों को बाहर निकाला। जिसमे गंभीर रूप से जख्मी आरती सिंह परिचालक रायबरेली, पूनम पांडे चारबाग, रामनिवास गुप्ता, महाराज सिंह शक्ति नगर रायबरेली, विभोर भारद्वाज, पूजा श्रीवास्तव रायबरेली, मोहम्मद चांद अमेठी, राकेश कुमार सुल्तानपुर, चालक स्वतंत्र भारत सिंह रायबरेली को टोल एम्बुलेंस ने बछरांवा की सीएचसी पहुंचाया। वही मामूली रूप से जख्मी अन्य संवारियों ने निगोहा के निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया।
तेज रफ्तार में थी बस
बस में बैठी सांवरियों ने बताया कि जब पीजीआई से स्टेरिंग ढीली हो गई थी गड़बड़ी का अंदेशा था। तो चालक को बस कही आगे लाकर रोककर दूसरी बस में ट्रांसफर कर देना चाहिए था और इसके बावजूद स्टेरिंग की गड़बड़ी थी तो इतनी तेज बस ले जाने की आवश्यकता थी।
अधिकारियों ने माना झपकी लगने से हुआ हादसा
रोडवेज बस पलटने की सूचना पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चारबाग एवं स्टेशन अधीक्षक रायबरेली सेवा प्रबंधक, लखनऊ क्षेत्र भी घटनास्थल पर पहुंचे और बस पलटने की वजह संविदा चालक के झपकी लगने से हादसे को मानकर चालक के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी कर रहे है।



