अपराधलखनऊ

चौकी से चन्द कदमों दूर दो कपड़ों के शो-रूम में बड़ी चोरी

तेलीबाग चौकी प्रभारी पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा किया आधा घंटा रोड जाम
लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के तेलीबाग मार्केट में पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने छत के रास्ते से घुस कर कपड़े के दो बड़े शोरूम सहित तीन दुकानों से लाखों रुपये की नकदी समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए चोरी की वारदात से इलाके मे हडकंप मच गया।

घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग और व्यापारी भारी संख्या में मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन के साथ-साथ ही साथ रोड जामकर पुलिस पर गस्त न लगाने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन के दौरान आधा घंटे तक कैंट रोड जाम रहा। सूचना पर पहुंचे पुलिस विभाग के जिम्मेदारों ने चौबीस घंटे के अंदर हुई चोरी के खुलासे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया फिर पुलिस टीम ने तीनों दुकानों की जांच पड़ताल कर डॉग स्क्वायड बुलाया जो कुछ दूरी पर जाकर वापस आ गया। वही इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने तीनों दुकानों के मालिकों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीजीआई थाना क्षेत्र के सैनिक नगर,तेलीबाग निवासी सुभाष चन्द्र अग्रवाल की तेलीबाग बाजार मे सुभाष क्लॉथ सेंटर के नाम से कपड़े का शोरूम है। बगल में ही रथीन्द्र नगर तेलीबाग निवासी विनोद अग्रवाल की साईं वस्त्रालय के नाम से शोरूम है।

सुभाष अग्रवाल और विनोद अग्रवाल ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 10बजे शोरूम बन्द करके चले गए थे,सुबह जब शटर खोल कर शोरूम के अन्दर गए तो देखा कि, रैक में लगे कपड़े बिखरे हुए थे, वहीं गल्ले मे रखे 30 हजार हजार रुपए,कीमती साड़ी सूट,कोट पैंट, ब्लेजर वहा से गायब मिले वही विनोद अग्रवाल ने बताया कि 25 से 30 हजार रुपये नकदी और सिग्नेचर की हुई कुछ चेक काउंटर में पड़ी हुई थी। जो चोरी हुए है। कपड़े कितने के गए हैं उनकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पीड़ित दुकानदारों का आरोप है कि बगल में बनी सिया कॉम्प्लेक्स में चारो तरफ से खुला है, जिससे बेखौफ चोर कप्लेक्स की तरफ से आये है। वहां ना तो शटर लगा हुआ है, और ना ही आवागमन के लिए कोई रास्ता बंद कर रखा है। इससे पहले भी घटना इसी रास्ते से हुई थी। वहीं इन दुकानों से सटी कॉम्प्लेक्स में पूनम शाही के सैलून के काउंटर का ताला तोड़कर उसमें में रखे 14 हजार रुपये चोरी हो गए है।
तेलीबाग चौकी प्रभारी की नाकामी को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इंस्पेक्टर पीजीआई धर्मपाल सिंह ने बताया कि तीनों पीडि़तों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button