अपराधलखनऊ

पीजीआई पुलिस ने एचपी स्मार्ट बेचने वाले महिला व पुरुष को किया गिरफ्तार

लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने स्मैक बेचने वाले एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 20 ग्राम स्मैक और 14 सो रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक शधर्मपाल सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मद्देनजर एसआई अनुज कुमार तिवारी, एसआई रंजीत कुमार पाठक , कांस्टेबल मुकेश यादव, कांस्टेबल आकाश गुप्ता को मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि एक महिला व एक व्यक्ति सेक्टर 5 सब्जी मण्डी स्मैक का धंधा कर रहे हैं । अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की बातों पर विश्वास कर क्षेत्र गस्त में मामूर पैन्थर 19 पर मौजूद महिला कांस्टेबल नूतन वर्मा व महिला कांस्टेबल रुचि सिंह को मौके पर बुलाया गया। वहाँ पर पहले से मौजूद महिला सकपका गयी तथा उसके साथ मौजूद व्यक्ति भागने का प्रयास किया किन्तु पुलिस ने उसे घेर घारकर पकड़ लिया। महिला को महिला कांस्टेबल नूतन वर्मा व महिला कांस्टेबल रुचि सिंह की मदद से नाम पता पूछा गया तो महिला ने अपना नाम शिवरता पत्नी स्व ओमप्रकाश निवासी ग्राम भटगवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी हाल पता रमजान नगर तेलीबाग थाना पीजीआई जनपद लखनऊ बताया तथा पकड़े गये महिला से हड़बड़ाने का कारण पूछा गया तो बता रही कि साहब मेरे पास नाजायज स्मैक है जिसको मैं पुडिया बनाकर अपने साथी के साथ मिलकर बेचती हूँ तथा अपना व अपने परिवार का खर्च चलाती हूँ । पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कुलदीप पाल पुत्र परशुराम पाल निवासी रमजान नगर थाना पीजीआई जनपद लखनऊ बताया तथा स्वीकार किया कि पकड़ी गयी। महिला शिवरता के साथ मिलकर स्मैक बेचता हूं। इसी को बेचकर मेरा खर्जा चलता है । पकड़े गये व्यक्तियों के पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक व 1410 रुपये नकद बरामद हुआ। पुलिस ने महिला और पुरुष के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button