अपराध

सिपाही ने की थी पत्नी की गला दबाकर हत्या, PM में हुआ खुलासा

Lucknow. दुबग्गा थाने में तैनात सिपाही रिंकू गौतम ने अपनी पत्नी बृजेश कुमारी की हत्या गला दबा कर की थी। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुई है। पुलिस ने रिंकू गौतम को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रविवार को रिंकू गौतम को जेल भेज दिया जाएगा।

शुक्रवार सुबह विद्यासागर कॉलोनी निवासी बृजेश कुमारी का शव फंदे से लटकता मिला था। बृजेश कुमारी के पिता लटूरी राम ने दामाद रिंकू गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार के मुताबिक बृजेश कुमारी की पिटाई करने के बाद उसका गला दबाया गया था। उन्होंने बताया कि गुलाला घाट पर शनिवार को बृजेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं, लटूरी राम अपने नाती ऋषभ को अपने साथ ले गए हैं। एसीपी के मुताबिक रविवार को सिपाही रिंकू गौतम को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button