अपराधलखनऊ

पारा में 37 लाख की चण्डीगढ़ की शराब बरामद

लखनऊ। पारा पुलिस ने तस्करी कर पूर्वांचल एवं बिहार में अवैध रूप से बेंचे जाने वाली चड़ीगढ़ की शराब को एक डीसीएम सहित बरामद किया है। जिसकी कीमत 37 लाख रूपये बतायी जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार एच.पी. पेट्रोल पम्प निकट भरोसा मोड़ पर पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक को देखकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस को पीछे आता देख ट्रक चालक गाड़ी को सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने जब डीसीएम की तलाशी ली तो उनके भी होस उड़ गये। पूरा डीसीएम चण्डीगढ़ की शराब से भरा था। तस्करों ने शराब की महक बाहर न आये इसलिए डीसीएम के अंदर फिनाएल की गोलियां भी फैला रखा था। पुलिस ने डीसीएम यूके 08 सीबी 5565 से 645 पेटी (लगभग 5720.40 लीटर) जिसका बाजार भाव लगभग 37 लाख रूपये बरामद की गई। पुलिस सूत्रों की माने तो शराब तस्कर आने वाले अगामी चुनाव को लेकर पूर्वांचल सहित बिहार में यह बड़ी शराब की खेप ले जाने के फिराक में थे।
बरामद करने वाली टीम
बृजेश कुमार वर्मा थाना प्रभारी
उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह चैकी प्रभारी
उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा
उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह
हेडकांस्टेबल अरूण कुमार
कांस्टेबल दीपनारायण
कांस्टेबल सोनू सिंह
कांस्टेबल अंकुल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button