कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक चालक की मौत

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल सवार की जान ले ली। घटना इतना भयावह था कि मोटर साइकिल सवार युवक गाड़ी की छत पर ही दमतोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार बड़ा गांव अंडरपास सर्विस लाइन रविवार के दिन करीब 6.00 बजे शाम को कार संख्या यूपी 32 केवी 9128 व मोटरसाइकिल डिस्कवर संख्या डीएल 6 एसए 3770 आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गयी। कार कटिंगरा अंडरपास की तरफ व मोटरसाइकिल बड़ा गांव अंडरपास की तरफ से सर्विस लाइन पर जा रही थी। मोटरसाइकिल चालक को कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार टक्कर लगने के बाद उछल कर कार की छत पर जा गिरा। घायल आमीन पुत्र अजीम (35) निवासी तितर थाना औरास जिला उन्नाव का रहने वाला था। पुलिस ने आनन-फानन में आमीन को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। युवक की जमा तलाशी में मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान हुई और उसके भाई मोविन को घटना की जानकारी फोन के माध्यम से दी गयी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देर शाम पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना ग्रस्त गाड़ियों को सड़क के किनारे कराकर रास्ते को क्लियर कराया।



