लखनऊ

बुद्धेश्वर चौराहे पर अवैध स्टैंड लगा कर की जाती है टैक्सी व ई-रिक्शों से वसूली

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे पर अवैध टैक्सी स्टैंड व ई-रिक्शा स्टैंड कुछ तथाकथित लोगों द्वारा लगाया जाता है। जिसमें पुलिस विभाग व ट्रैफिक विभाग की अहम भूमिका मानी जा रही है। सुबह हो या शाम यह अवैध वसूली करने वाले लगातार ई-रिक्शा से प्रतीक ई-रिक्शा ₹30 व टैक्सी संचालकों से ₹60 प्रतिदिन की वसूली करते हैं। वही उन्नाव से आने वाली बसों से ₹200 प्रति चक्कर वसूली किया जाता है।

यह अवैध कारोबारियों की चैन इतनी बड़ी है कि शिकायतों के बावजूद भी इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इस संबंध में नगर आयुक्त से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी कुछ कहने से कतरा रहे हैं। इस अवैध वसूली से लगातार राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही यातायात पर भी काफी असर पड़ रहा है। इस वसूली से लगातार चौराहे पर जाम लगा रहता है। वही जब कभी विभाग के कुछ कर्मचारी इस पर कार्रवाई करने की कोशिश करते हैं तो ऊपर से फोन आते ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button