अपराधबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 45 घायल

लखनऊ। थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लुधियाना (पंजाब) से मोतिहारी (बिहार) जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस (नं. HR55AF1323) पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 11.6 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा करीब 3 बजे हुआ, जिसमें बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया।

इन अस्पतालों में चल रहा इलाज:

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (ट्रॉमा सेंटर) – 14 घायल

संजय गांधी पीजीआई (एपेक्स ट्रामा सेंटर) – 31 घायल

चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षित यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था भी कराई गई।

मृतकों का विवरण:

बीरेंद्र पुत्र सिकंदर राव, उम्र लगभग 30 वर्ष

अंजली (08 वर्ष), पता अज्ञात

प्रियांशु (लगभग 15 वर्ष), पता अज्ञात

अज्ञात बालक (लगभग 06 वर्ष)

अज्ञात पुरुष (लगभग 30 वर्ष)

घटना की सूचना पर उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने बताया कि बस चालक सोमपाल पुत्र दारा सिंह, निवासी नौल्था, थाना इसराना, पानीपत (हरियाणा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना गोसाईंगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में बस के तेज रफ्तार होने और अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button