लखनऊ

मलिहाबाद में पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर, कई घायल

लखनऊ। थाना मलिहाबाद क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 19 जनवरी 2025 को करीब 11 बजे लक्की धर्म कांटा के पास महिंद्रा पिकअप वाहन और एक ऑटो ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सहित स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि महिंद्रा पिकअप बोलेरो (डाला) वाहन संख्या UP30BT0474, जिसमें लकड़ी के प्लाईबोर्ड लदे हुए थे, अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटे हुए वाहन की चपेट में ऑटो ई-रिक्शा संख्या UP32QT1544 आ गया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार कई लोग घायल हो गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस एवं जन सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मलिहाबाद भिजवाया। पुलिस द्वारा मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया गया। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। घायलों में शामिल हैं, शहाबुद्दीन उम्र (33), श्याम किशोर (25) निवासी नई बस्ती धनेवा, अशर्फी लाल (45) निवासी कल्लू खेड़ा,‌ दानिश अली (84) निवासी नई बस्ती धनेवा, मलिहाबाद, उमर (02) निवासी गदियाना खेड़ा, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव, खुशबू (29) पत्नी समीर अली, नूर जहां (49) पत्नी हनीफ। पुलिस के अनुसार प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button