उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

पाखंडी बाबा के खिलाफ योगी बाबा का बुल्डोजर तैयार!

हाथरस। हाथरस में हुए हादसे में बाद से प्रशासन ने पाखंडी भोले बाबा उर्फ सूरज पाल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कमर कस ली है। आरोपी बाबा घटना के बाद से मोबाइल फोन बंदकर गायब हो गया है। वहीं प्रदेश भर के सभी जिलाधिकारियों को आदेशित किया गया है कि बाबा की सम्पत्ति की जांच की जाये। सूत्रों की माने तो आरोपी बाबा के खिलाफ योगी बाबा का बुल्डोर तैयार हो गया है। जांच में दोषी पाये जाने के बाद आरोपी बाबा के खिलाफ उसकी सम्पत्तियों पर ध्वस्ती करण की कार्रवाई की जायेगी।
मिली जानकारी अनुसार आरोपी भोले बाबा उर्फ सूरज पाल यूपी पुलिस का एक बर्खास्त सिपाही है। उसके खिलाफ पूर्व में पांच मुकदमें दर्ज है। यौन शोषण के आरोप में आरोपी बाबा जेल गया था। जहां विभागीय जांच में दोषी पाये जाने पर उसे कांस्टेबल के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जेल से आने बाद सूरज पाल ने अपनी पहचान बदल ली और वह भोले बाबा बन गया। वह 25 सालों से लोगों के बीच में सत्यसंग एवं समांगम में उपदेश देने का कार्य कर रहा था। उसने अपनी सुरक्षा में भारी सेवादार एवं बाउंसर तैनात कर रखा है। उसका आसरम 25 एकड़ में फैला हुआ है। वह जिला एटा के बाहदूरी नगरी का रहने वाला है। वह लोगों को पानी फूंककर चमत्कार दिखाने का काम करता था। उसके चाहने वालों की संख्या में लाखों में है। जांच अधिकारियों के अनुसार हाथरम में समागम समाप्त होने के बाद जब भोला बाबा उर्फ सूरज पाल जब वहा से जाने लगा तो लोगों की भीड़ उसका पैर छूने के लिए भीड़ दौड़ पड़ी और भगदड़ मच गया। इस भगदड़ के बाद अब तक 121 महिलाओं और बच्चों की मौत हो चुकी है। हादसे की वजह की जांच के लिए डीएम हाथरस ने एसडीएम को जांच दी थी। एसडीएम की रिपोर्ट में सामने आया है कि भोले बाबा के ब्लैक कमांडो और सेवादारों की धक्का−मुक्की से भगदड़ मची थी। जिसके कारण इतने लोगों की जान गई।

Related Articles

Back to top button