अपराधउत्तर प्रदेश
सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत

लखीमपुर खीरी-थाना ईसानगर क्षेत्र के सिंगावर गांव में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार थाना ईसानगर क्षेत्र के सिंगावर गांव निवासी रमाकान्त का 3 वर्षीय पुत्र आकाश घर के बाहर खेलते खेलते अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी गांव के समीप निकली सड़क के किनारे पानी भरे गढ्ढे में उसका शव मिला। ग्रामीणों ने बताया बच्चा खेलते खेलते गड्ढे के पास चला गया। जहां पानी से खेलने चक्कर में वह गड्ढे में गिर गया और उसी में डूब गया।जब तक परिजन वहां पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक छा गया।



