अपराधउत्तर प्रदेश

जंगली सूअर के दांत की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार

लगभग 20 लाख रूपये मूल्य का स्केल्प एवं दॉंत बरामद
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अति संकटग्रस्त एवं संरक्षित जानवर पैंगोलीन का स्केल्प एवं जंगली सूअर के दॉंत का अवैध व्यापार करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी अनुसार अजय भारती पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी सुकृत (परसहवा) थाना रार्बट्सगंज जनपद सोनभद, जीउत कुमार भारती पुत्र रामराज भारती निवासी सुकृत (परसहवा) थाना रार्बट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पैंगोलीन का स्केल्प, जंगली सूअर के चार दांत व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े : हर्ष फायरिंग में किशोरी को लगी गोली, हालत गंभीर
निरीक्षक अरविन्द सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम एवं वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनपद सोनभद्र के थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत लजीज होटल के पास से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि इनका एक गिरोह है। अन्तर्राश्ट्रीय बाजार में दुर्लभ जीव पैंगोलीन के स्केल्प व जंगली सूअर के दॉंत की तस्करी भारी पैमाने पर होती है, जिसका उपयोग विदेषों में षाक्तिवर्धक दवायें बनाये जाने में किया जाता है, जिसके कारण पैंगोलीन के स्केल्प की हड्डियॉं अवैध रूप् से काफी ऊचें दामों पर बेची जाती हैं।

यह भी पढ़े :  तेज रफ्तार THAR ने टाइल्‍स लगा रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत

यह लोग जनपद सोनभद्र के जंगलों से वनवासियों के सहयोग से उक्त पैंगोलीन का स्केल्प व जंगली सूअर का दॉंत प्राप्त कर लेते है। उल्लेखनीय है कि पैंगोलीन व जंगली सूअर को संरक्षित जीव के श्रेणी में रखा गया है और इनके अंगों का व्यापार करना निशिद्ध है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध स्थानीय वन विभाग द्वारा भारतीय वन्य जीव अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े :  आफताब ने कई हथियारों से किए श्रद्धा के 35 टुकड़े, पांच धारदार चाकू बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button