लखनऊ

अमीनाबाद में स्टेंशनरी की गोदाम में लगी भीषण आग

लखनऊ। राजधानी के आमीनाबाद गुईन रोड चौराहा स्थित स्टेशनरी की दुकान और बेसमेंट में स्थित गत्ते के गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और फायर फाइटिंग शुरू की।
गुईन रोड चौराहे पर स्थित एक कांप्लेक्स में शुक्रवार सुबह एकाएक धुआं और आग की लपटें निकलती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनककर दौड़े लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और फायर फाइटिंग शुरू कर दी। आग कंट्रोल होता न देख हजरतगंज के अलावा चौक, आलमबाग समेत अन्य फायर स्टेशनों से भी गाड़ियां बुलाई गई।
किताबों और गत्तों में आग के कारण आस पड़ोस में भयंकर धुआं फैल गया। धुएं के कारण पड़ोस की गलियों में रहने वाले लोगों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें किसी तरह घर के बाहर निकालकर खुले में लाया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों ने घर में रह रहे लोगों को बाहर निकाल दिया है। अमीनाबाद जाने वाले रास्ते को भी आम आदमी के लिए बंद कर दिया। ताकि आग से निकलने वाले धुएं से आम आदमी को कोई नुकसान न पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button