अपराधलखनऊ

अधिवक्ता ने परिवारिक कलह से परेशान होकर दी जान

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने परिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस सम्बंध में इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें शाम 6 बजे दी गयी। पंचनामें की कार्रवाई की जा रही है।
एडवोकेट रंजीत कुमार श्रीवास्तव निवासी चिनहट ने परिवारिक कलह से परेशान होकर शाम 5 बजे घर के अंदर फंखे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में घर का दरवाजा तोड़ उन्होंने इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले गये। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में चिनहट थाना प्रभारी का कहना है कि उनके परिवार में पत्नी-मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वह शाम 5 बजे कचहरी से घर आये थे और अपने कमरे में जाकर पंखे के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचनामें की कार्रवाई की जा रही है। उनके दो छोटे-छोटे बेटा और बेटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button