
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन को उसके साथ कई बार दुराचार किया। नाबालिग किशोरी इस दौरान गर्भवती भी हो गई। परिजनों की घटना की जानकारी तब लगी जब किशोरी की तबीयत खराब हो गई। पूछताछ के दौरान किशोरी ने आरोपी का नाम बताया और अपने साथ हुई घटना की आपबीती रो-रोकर परिजनों को सुनाई। पारा पुलिस ने आनन-फानन में दुष्कर्म के आरोपी को कई जगह दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
डॉक्टरखेड़ा निवासी महिला के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाले रोहित तिवारी ने किशोरी से दोस्ती कर ली थी। पड़ोसी के घर जाने के दौरान ही रोहित ने किशोरी से दुराचार किया था। इस बीच किशोरी की तबियत खराब रहने लगी। मां बेटी को लेकर इलाज के लिए डॉक्टर के क्लीनिक गई थी। जहां किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। बेटी से पूछताछ करने पर उसने रोहित तिवारी का नाम लिया। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी के मुताबिक आरोपी रोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथी एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।



