अपराध
बुद्धेश्वर चौराहे के पास अधेड़ का मिला शव

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में शव मिलने पर हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। शव की शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुद्धेश्वर चौराहे के पास स्थित कूड़ा प्लांट के पास सड़क किनारे 40 वर्ष अधेड़ का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त न होने की दशा में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अधेड़ ने आसमानी रंग की शर्ट, स्लेटी कलर की पेंट पहने हुए था।



