लखनऊ

लखनऊ: हजरतगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक व्यक्ति को उसके पुत्र द्वारा मृत अवस्था में सिविल अस्पताल हजरतगंज लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान शिव कुमार (उम्र लगभग 48 वर्ष), निवासी बुद्ध विहार कॉलोनी, गंदा नाला, हजरतगंज के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपने घर में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
फिलहाल, मृतक के परिजनों या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की विस्तृत जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button