लखनऊ

पुलिस कमिश्नर ने दरोगा सहित तीन सिपाहियों को किया निलम्बित

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने ड्यूटी में घोर लापरवाही करने वाले एक दरोगा सहित चार सिपाहियों को निलम्बित कर दिया है। पुलिस की माने तो आये दिन यह लोग अपनी ड्यूटी के दौरान अपराधियों को कोर्ट परिसर से अलग मिलायी कराने सहित ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर सहित अन्य मामले को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने एक प्रेस नोट के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा बंदी  पेशी ड्यूटी में किये गये लापरवाही के सम्बंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने कराई जांच के उपरात प्रथम दृष्टया ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही बरते एवं अनुशासनहीनता में दोषी पाये जने पर उपनिरीक्षक रामेसवक, आरक्षी अनुज धामा, आरक्षी नितिन राणा, मुख्य आरक्षी चालक रामचन्द्र प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button