अपराधउत्तर प्रदेश

दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
अर्चना चिन्डियाल पत्नी जनार्दन प्रसाद चिन्डियाल निवासिनी ए-1393/1 इन्दिरानगर थाना गाजीपुर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि समय करीब शाम 07.00 बजे वह अपने पड़ोसी विनोद कुमार शर्मा निवासी ए-1397/4 इन्दिरानगर में पहुंची तो घर में कोई दिखाई नहीं दिया ऊपर कमरे में देखा तो आयुषी शर्मा (33) पुत्री विनोद कुमार शर्मा ने छत के पंखे से दुपट्टे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतक के पिता पैरालाइस के मरीज है। सूचना पाकर मौके पर पहंुचे एसआई धनपाल गाजीपुर ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पचंनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आयुषी शर्मा अहमामऊ में आईआईआईटी स्कूल में एसोसिएट प्रोफेसर के पद तैनात थी, जो अपने पैरालाइस पिता के साथ ए- 1397/4 इन्दिरानगर में निवास करती थी। मृतिका आयुषी शर्मा अविवाहित थी।
वहीं सआदतगंज की रहने वाली रंजना यादव पत्नी श्याम लाल यादव निवासिनी किराये का मकान अपिया नगर किशोरगंज, लखनऊ ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनकी पुत्री कोमल यादव (21) पत्नी आर्दश यादव ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मृतका शादीशुदा थी। उसका दो वर्ष का एक बच्चा भी है। सम्भवतः मौत का कारण आर्थिक तंगी भी हो सकती है। अगर किसी प्रकार की कोई शिकायत आती है तो विधिक अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button