अपराधलखनऊ

शराबी दोस्त ने झोंका फायर, हाथ को चीरते हुए निकल गई गोली

लखनऊ। मोहनलालगंज के गांव सोहावा में शराब पी रहे दोस्तों में विवाद हो गया। इसी बीच एक शराबी दोस्त ने दूसरे दोस्त पर तमंचे फायर कर दिया। घटना के बाद गोली लगने से घायल दोस्त को छोड़कर सभी फरार गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मे भर्ती कराया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोहावा गांव में अरविंद घर पर अपने दोस्त लवकुश, रिन्कू समेत अन्य के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच आपस में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि लवकुश ने तमंचे से फायर कर दिया जिससे गोली अरविंद का बायां हाथ चीरते हुए निकल गई। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग भयभीत हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद घायल को छोड़कर साथी भाग खडे़ हुए। मौके पर पहुंची पुलिस को शराब की बोतलें, नमकीन के पैकेट व गिलास बरामद हुए हैं। पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाई, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में दो लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक, शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। जिसमें युवक घायल हुआ है। विवाद में गोली चलने की बात भी बताई जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button