उत्तर प्रदेश

गंणतंत्र दिवस पर 8.30 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संविधान संकल्प को दोहराया जायेगा

 

हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता मे 26 जनवरी के कार्यक्रमों तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। उन्होने कहा कि 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने गणतन्त्र दिवस समारोह पर प्रातः 8.30 बजे समस्त सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, भवनों पर सभी कार्यालयाक्षें की उपस्थित में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संविधान संकल्प को दोहराया जायेगा।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि प्रातः 8.30 बजे कलेक्टेªट परिसर में जिलाधिकारी महोदय ध्वजा रोहण करेगें तथा 8.50 पर स्वच्छता सेनानी का सम्मान और 09 बजे स्वच्छता वाटिका कलेक्टेªट में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेगें। उन्होने बताया कि प्रातः 9.30 बजे से पुलिस लाइन में परेड व अन्य कार्यक्रम होगें तथा 10 बजे समस्त शैक्षिक संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया जायेगा, 11.30 बजे नगर के बाहर शहीद स्मारक सेमरिया में उप जिलाधिकारी सवायजपुर तथा रूईया गढ़ी में उप जिलाधिकारी बिलग्राम द्वारा झण्डारोहण एवं स्वच्छता सेनानियों का सम्मान किया जायेगा और 11.30 बजे जिला चिकित्सालय में रेडक्रास सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं समाजसेवी जन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button