अपराधलखनऊ

तालकटोरा में पुजारी ने महिला से किया दुराचार!

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ई ब्लॉक में रहने वाले पुजारी पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पुजारी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया। मिली जानकारी अनुसार मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों ने भी महिला व पुजारी को मारा पीटा है।
ई ब्लॉक में रहने वाले प्रमोद कुमार त्रिपाठी (65) पुत्र गुरु प्रसाद त्रिपाठी मूलनिवासी खैराबाद सीतापुर पर (40) वर्षीय एक महिला ने दुराचार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि भूतप्रेत भगाने के नाम पर पुजारी ने बीती शाम 8:30 बजे बुलाया था। जहां गिलास में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया। जब महिला को होश आए तो उसे आसपास के लोग पीट रहे थे। इस मार पिटाई में महिला व पुजारी दोनों को चोटें आई हैं। महिला ने बताया कि उनके पति ठेकेदारी का काम अहमदाबाद में करते हैं। वह अपने दोनों बच्चों के साथ राजाजीपुरम में किराए के मकान में रहती है। महिला मूलरूप से संडीला की रहने वाली हैं, जबकि उनका मायका हरदोई का बताया जा रहा है। वही इस संबंध में आरोपी पुजारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है। हम दोनों लोग मंदिर में शराब पिए थे। इस वजह से स्थानीय लोगों ने मारा पीटा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button