उत्तर प्रदेश
जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में चिपक कर पांच गायों की मौत

अयोध्या। अयोध्या की रुदौली कोतवाली में बिजली विभाग की लापरवाही ने पांच गायों की जान ले ली। इलाके के एक गांव में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में चिपक जाने से पांचों की मौत हो गई।
जिले की रुदौली कोतवाली के भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर खोचकला गांव में ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ था।
मंगलवार को इसी ट्रांसफार्मर में चिपक कर पांच गायों की मौत हो गई। इस मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।



