लखनऊ

काकोरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा ग्राम उदित खेड़ा अंडरपास के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 8:30 बजे दुर्घटना की सूचना थाना काकोरी को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि मृतक विनोद यादव (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय पुत्ती लाल यादव, निवासी दूल्हा गंज, थाना काकोरी, अपनी मोटरसाइकिल से निजी कार्य से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक संख्या यूपी 38 टी 4097 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विनोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। मामले में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button