लखनऊ
आलमबाग पुलिस ने फर्जी एनएसजी कमांडो को किया गिरफ्तार

लखनऊ। आलमबाग पुलिस ने फर्जी एनएसजी कमांडो गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार फर्जी कमांडो रंजन कुमार के पास से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल एक फर्जी प्रशंसा चिन्ह और फर्जी प्रशस्ति पत्र फर्जी आईडी कार्ड फर्जी नियुक्ति पत्र एक हैंडसेट एक वॉकी-टॉकी वायर समेत अन्य फर्जी कूटरचित दस्तावेज बरामद किया है।
फर्जी कमांडो को उप निरीक्षक संदीप कुमार, उप निरीक्षक हरिओम प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव शंकर तथा कांस्टेबल अविनाश की टीम ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। आलमबाग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।



