अपराधलखनऊ

प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग की वारदात में शामिल पांचवां आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गाजीपुर पलिस व क्राइम टीम पर्वी जोन की संयुक्त पलिस टीम ने हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित 10 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अन्य सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। 25 मई को असलम पुत्र जुबैर निवासी ग्राम लोहराहार बहरौली थाना कुर्सीं जनपद बाराबंकी ने अपने भाई पर हुए जानलेवा हमले के सम्बंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विदित हो कि गाजीपुर] सर्वोदय नगर में मुरसलीन को ललकार कर जान से मारने की नियत से असलहे से 3-4 गोली मारी गयी थी। मुरसलीन गंभीर रुप घायल हो गया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी असलहा लहराते हुए हवाई फायरिंग करने क्षेत्र में दहश्त फैला दिया था। पुलिस ने इस मामले में अरशल पुत्र असलू, फैसल पुत्र असलू, फैजल पुत्र असलू, फैज रिजवी पुत्र साकिर अली उर्फ मून्न् निवासी फरीदीनगर, थाना इन्दिरानगर लकनऊ,समृद्ध सिंह निवासी सेक्टर 3 विकासनगर, लखनऊ, अजय निवासी थाना विकासनगर, शादाब पत्र मधई व उनके 5-6 अज्ञात साथियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस घटना में शामिल दोनों आरोपी अरशल गाजी व फैज रिजवी एवं प्रकाश में आये अनिकेत कौशल उर्फ अमन कौशल व फरमान अली की गिरफ्तारी पूर्व कर चुकी है। शनिवार को समृद्ध सिंह को केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज के पास से गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि शनिवार को सर्विलांस की मदद से विकासनगर निवासी समृद्ध सिंह को पकड़ा गया। आरोपी समृद्ध एलएलबी का छात्र है और पिता सैन्यकर्मी है। समृद्ध ने साथी अरशाल गाजी, अनिकेत, फैज रिजवी को घटना के चंद घंटों बाद ही पकड़ा गया था। वहीं, फरमान आडी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि समृद्ध सिंह पर दस हजार रुपये का इनाम था।

Related Articles

Back to top button