अपराधउत्तर प्रदेश

50 किलो अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

झांसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ झांसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो ग्राम अवैध सूखा गांजा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये) बरामद किया है। इसके अलावा एक कार, दो अदद मोबाइल फोन और 1,340 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, 02.03.2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बबीना थाना रोड स्थित सीताराम पेट्रोल पंप के सामने चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान –
टोमेश पटेल (40 वर्ष) निवासी रायपुर, छत्तीसगढ़।
जितेंद्र जोशी (32 वर्ष) निवासी विदिशा, मध्य प्रदेश।
पूछताछ में खुलासा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में बेचते थे। इससे होने वाली कमाई से वाहन की किस्त और घरेलू खर्च चलाते थे। पुलिस को अंदेशा है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है।
दर्ज मुकदमा
आरोपियों के खिलाफ थाना बबीना, जनपद झांसी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में एएनटीएफ थाना झांसी की टीम के साथ थाना बबीना पुलिस की संयुक्त भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button