उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Police की ओर से होली की शुभकामनाएं

DGP Rajeev Krishna का प्रदेशवासियों से सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने का आह्वान

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

डीजीपी ने अपने संदेश में नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व सुरक्षित, मर्यादित एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें और किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएं।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा संयम और जिम्मेदारी के साथ पर्व का आनंद लेने की अपील की।

डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेशभर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है, ताकि सभी लोग होली का उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मना सकें।

Related Articles

Back to top button