अपराधलखनऊ

महानगर में एक महिला ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मां और बड़े बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ढाई साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि बादशाह नगर स्टेशन मास्टर की तरफ से एक मेमो प्राप्त हुआ था। जिसमें यह जानकारी दी गई कि एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मिलकर मेमो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वही संबंध में महानगर इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मधु गुप्ता उम्र लगभग 36 वर्ष पति शशि भूषण निवासी हाउस नंबर 4 एकता बिल्डिंग नियर निशातगंज, महानगर ने आन्य भूषण (8), अमित भूषण (2.5) के साथ मेमो ट्रेन के सामने कूदकर गई। उस दौरान मधु और अमित की मौके पर मौत हो गई। जबकि आन्य भूषण गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की माने तो पति शशि भूषण कोरोना के बाद से घर पर रह रहे थे। नौकरी न होने के कारण आए दिन परिवार में कलह हुआ करता था। जिससे परेशान होकर महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button