अपराधलखनऊ

पारा थाना अंतर्गत नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र के हंस खेड़ा चौकी अंतर्गत नहर में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो शव कई दिन पुराना है।

इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि सेंट एंथोनी स्कूल के सामने नहर में 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। उसने नीली टीशर्ट और काली पेंट पहन रखी है। शव कई दिन पुराना है। कई दिन पुराना शव होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के थानों से लापता लोगों की जानकारी कर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आसपास के लोगों ने हत्या के बाद शव को फेंके जाने का शक जताया है।

Related Articles

Back to top button