लखनऊ

रहीमाबाद में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गहदों गांव में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। युवक सुभाष पुत्र रजेपाल बीते दिन घर से छोटा हाथी (डाला) लेकर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा तलाश के बाद आज सुबह युवक का शव गांव के पास आम के बाग में रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार, 05 दिसंबर को लगभग सुबह 10 बजे सुभाष घर से निकला था। अगले दिन 06 दिसंबर की सुबह करीब 6:30 बजे उसका शव पेड़ से लटकता देखा गया। परिजनों ने इसकी सूचना थाना रहीमाबाद पुलिस को दी, जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर शव को नीचे उतरवाया और परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button