अपराधलखनऊ

कुठौंद के एसएचओ अरुण कुमार राय ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

जालौन। जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही पुलिस स्टाफ उनके थाने स्थित आवास पर पहुँचा, जहाँ एसएचओ खून से लथपथ अवस्था में पाए गए। हमराहियों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद ले जाकर भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उरई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया गोली नजदीक से चलाई गई प्रतीत हो रही है, हालांकि यह आत्महत्या का प्रयास है या किसी अन्य कारण से घटना हुई — इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना रात लगभग 9:30 बजे की है। स्टाफ द्वारा आवास में पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया और आगे की परिस्थितियों के संबंध में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। मामले पर पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button