काकोरी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। काकोरी के बेहटा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र पाल (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस सम्बध में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा कि घर्मेन्द्र को गोली मारी गयी है या आत्महत्या किया है। मौके से .32 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। घरवालों ने अज्ञात बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
बेहटा गांव के राम आसरे पाल का बेटा धर्मेंद्र पाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। वह गांव में प्लॉटिंग करा रहा है। इसके लिए इसके लिए रुद्र प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय भी खोला है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम को वह प्लाटिंग एरिया पर कार से गया था। चचेरे भाई पिंटू के मुताबिक शाम करीब 6.30 से 7 बजे के बीच वह मौके पर पहुंचा तो धर्मेंद्र कार के अंदर खून से लथपथ मिला। उसके गले में गोली लगी थी। कार का शीशा थोड़ा नीचे गिरा हुआ था। इस पर उसने घरवालों को सूचना दी तो धर्मेंद्र के चाचा खुशीराम पाल, पिता श्रीराम आसरे पाल, भाई सुशील व सुरेंद्र मौके पर पहुंचे। जिसके बाद धर्मेन्द्र को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गये, जहां से डाॅक्टरों ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां बीत रात 10.30 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने कार व खून से सना तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस इस सम्बंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर विजय रावत, रिंकू रावत, अनुज यादव, लल्लू यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन कर रही है।



