पारा में 12 वर्षीय बच्ची ने लगायी फांसी, मौत

लखनऊ। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में मां की डांट से दुखी एक बच्ची ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मां ने बताया कि उसे पढ़ाई के लिए डांटा था। वह काम पर गई थी वापस लौट कर आई तो बच्ची को फंदे पर लटकता हुआ पाया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पारा के बलदेव खेड़ा इलाके में मंगलवार को मां की डांट से नाराज 12 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा ली। उसे फंदे से लटकता देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक पारा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि 12 वर्शीय हर्षिता बाजपेई बलदेव खेड़ा में मां नीतू के साथ रहती थी। पिता मनीष की मौत कुछ सालों पहले हो चुकी थी। मां नीतू घरों का काम कर खर्च चलाती थी। नीतू ने बताया कि बेटी पढ़ाई में मन नहीं लगाती थी तो अक्सर डांट देती थी। मंगलवार को भी इसके लिए डांटा और काम पर चली गई। लौटकर घर पहुंची तो बेटी फंदे से लटक रही थी।



